पार्क स्ट्रीट : दुकान में लगी आग, एक झुलसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2017 7:24 AM
कोलकाता. पार्क स्ट्रीट इलाके में एक वाणिज्यिक इमारत के अंदर स्थित दुकान में आग लग गयी. इसमें एक युवक घायल हो गया. आग चार मंजिली इमारत के अंदर एक कपड़े की दुकान में लगी थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह 10.30 बजे दुकान के अंदर से काफी धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने […]
खबर मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल के चार इंजनों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. इसी बीच लोगों ने घटनास्थल से आलमगीर मोल्लाह (22) नामक एक युवक को झुलसे हालत में वहां से बाहर निकाला.
वह दुकान के अंदर सिलाई का काम कर रहा था. आग में उसके चेहरे का अधिकतर हिस्सा व हाथ बुरी तरह से जल गया. घटनास्थल से उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसकी हालत नाजुक बतायी गयी है. आग दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझायी जा सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










