जगदल: दहेज नहीं देने के कारण जला कर मारने का आरोप, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2017 8:52 AM

विज्ञापन

कोलकाता: दहेज नहीं देने के कारण गृहवधू को जला कर मारने का मामला प्रकाश में आया है़ मृत महिला का नाम सोना ठाकुर बताया गया है़ यह घटना सोमवार रात जगदल थाना क्षेत्र के जगन्नाथ कॉलोनी में घटी़ जगदल थाने में महिला के परिजनों ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है़ पुलिस […]

विज्ञापन
कोलकाता: दहेज नहीं देने के कारण गृहवधू को जला कर मारने का मामला प्रकाश में आया है़ मृत महिला का नाम सोना ठाकुर बताया गया है़ यह घटना सोमवार रात जगदल थाना क्षेत्र के जगन्नाथ कॉलोनी में घटी़ जगदल थाने में महिला के परिजनों ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृत महिला के पति छोटे ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.
सूत्रों के अनुसार, पिछले गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों ने उसके घर में महिला को जली हुई अवस्था में देखा़ घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी़ स्थानीय लाेगों की मदद से उसे पहले पास के निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कल्याणी के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में भेज दिया था़.

इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गयी़ मौत के बाद के महिला के माता-पिता ने मृतका के पति छोटे ठाकुर के खिलाफ जदगल थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया़ दूसरी ओर ससुरालवालों का कहना कि गुरुवार को खाना बनाने को लेकर उनका अपनी बहू के साथ कुछ विवाद हुआ था़ उसके बाद उसने खुद ही अपने शरीर पर किरासन तेल डाल कर आग लगा ली़ हालांकि सोना के पिता इस बात से इंकार कर रहे हैं. बताया गया कि गत 2009 साल में सोना की शादी जगदल निवासी छोटे ठाकुर से हुई थी़ शुरुआत में सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन साल भर बीत जाने के बाद उसके ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया़ उस पर अक्सर अपने घर से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था़ आरोप है कि ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं करने के कारण उसे जलाकर मार डाला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola