पत्नी के छोड़ने के गम में लगायी थी छलांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2017 8:51 AM

विज्ञापन

कोलकाता. करया इलाके में स्थित एक मॉल से एक व्यक्ति ने रविवार रात को छलांग लगाकर जान दे दी थी. इस घटना की जांच में व्यक्ति की शिनाख्त संजीव पुरी (45) के रूप में हुई है. वह दिल्ली का रहने वाला है. कोलकाता में एजेसी बोस रोड स्थित एक निजी चाय की कंपनी में वह […]

विज्ञापन
कोलकाता. करया इलाके में स्थित एक मॉल से एक व्यक्ति ने रविवार रात को छलांग लगाकर जान दे दी थी. इस घटना की जांच में व्यक्ति की शिनाख्त संजीव पुरी (45) के रूप में हुई है. वह दिल्ली का रहने वाला है.

कोलकाता में एजेसी बोस रोड स्थित एक निजी चाय की कंपनी में वह काम करता था. पुलिस को जांच में पता चला कि विवाह के बाद से उसका उसकी पत्नी के साथ काफी विवाद चल रहा था. इसी कारण हाल ही में उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि पत्नी के चले जाने के गम में उसने ऐसा कदम उठाया है. मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उंचाई से छलांग लगाने के कारण शरीर के अंदरुनी हिस्से में चोट लगने के कारण मौत का उल्लेख है. इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola