मात्र पांच हजार रुपये की लिए गर्भवती पत्नी को मारा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2017 8:51 AM

विज्ञापन

मालदा. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक गर्भवती की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि मात्र पांच हजार रूपये के लिये युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. सोमवार की सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत कोतूवाली गांव में घटी है. स्थानीय एक क्लब के सदस्यों ने […]

विज्ञापन
मालदा. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक गर्भवती की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि मात्र पांच हजार रूपये के लिये युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. सोमवार की सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत कोतूवाली गांव में घटी है. स्थानीय एक क्लब के सदस्यों ने घायल अवस्था में महिला को बरामद कर पुलिस को जानकारी दी. आनन-फानन में महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. मृतका की मां सुमिता हलदार ने अपने दामाद सूरज हलदार के खिलाफ थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मृत महिला की पहचान वीणा हलदार(20)के रूप में की है.

नरहट्टा गांव की रहनेवाली उस महिला का विवाह एक वर्ष पहले कोतूवाली गांव निवासी पेशे से पेंटर सूरज हलदार के साथ हुयी थी. शादी के बाद से ही सूरज वीणा के मार्फत अपने ससुराल से रूपये की मांग किया करता था. इस बात को लेकर उन दोनों के बीच काफी विवाद भी होता रहा है. रविवार की रात फिर से इस दंपत्ती के बीच रूपये को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. सोमवार की सुबह स्थानीय क्लब के एक सदस्य ने वीणा का लटकता हुआ शरीर देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस के आने के पहले ही क्लब सदस्यों ने महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


इधर,अपने दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद मृतका की मां सुमिता हलदार ने पुलिस को बताया कि मात्र पांच हजार रूपये के लिये सूरज ने उसकी हत्या की है. उन्होंने बताया कि रविवार को उनकी बेटी व दामाद घर पर गये थे. दामाद ने पांच हजार रूपये की मांग की. रूपये ना मिलने पर सूरज बौखला गया और वीणा को साथ लेकर अपने घर वापस चला गया. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों से उसकी मौत की जानकारी मिली. उसकी मां ने बताया बेटी करीब तीन महीने की गर्भवती थी. उन्होंने कहा कि पहले उसका गला घोटा गया है फिर उसे फांसी पर लटकाया गया है.
इंगलिश बाजार थाना प्रभारी पुर्णेंदू कुंडू ने बताया कि मात्र पांच हजार रूपये के लिये अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप एक युवक पर लगा है.उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है. घटना के बाद से आरोपी इलाके से फरार है. पुलिस उसकी तालाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola