समलैंगिकता को समाज में मिले मान्यता : सान्याल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स दिवस से दो दिन पूर्व सैफो की ओर से रविवार को महानगर के रवींद्र सदन में ‘राम धनु’ मेला लगायी गयी. मेले का आयोजन सैफो ने किया. इस मेले में समलैंगिक रिश्तों में विश्वास रखने वाले पुरुष व महिलाओं ने हिस्सा लिया. यह जानकारी सैफो के संस्थापक सदस्य मीनाक्षी सान्याल […]

विज्ञापन

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स दिवस से दो दिन पूर्व सैफो की ओर से रविवार को महानगर के रवींद्र सदन में ‘राम धनु’ मेला लगायी गयी. मेले का आयोजन सैफो ने किया. इस मेले में समलैंगिक रिश्तों में विश्वास रखने वाले पुरुष व महिलाओं ने हिस्सा लिया.

यह जानकारी सैफो के संस्थापक सदस्य मीनाक्षी सान्याल ने दी. श्रीमती सान्याल ने बताया कि आज हमारे समाज में समलैंगिक रिश्तों में विश्वास रखने वाले लोगों को हीन दृष्टि से देखा जाता है.

उन्होंने बताया कि समाज में समलैंगिक रिश्तों को सम्मान दिलाने के लिए आज इस मेले का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में एक पुरुष व मर्द की पहचान उसकी सेक्स से की जाती है. सेक्स के आधार पर लोगों की पहचान बंद हो. एक स्त्री पुरुष की पहचान उसके सेक्स से ना होकर मनुष्यता से हो.

अगर कोई व्यक्ति समलैंगिक रिश्ते में भरोसा रखता है, तो हीन दृष्टि से न देख कर समाज में अन्य लोगों की तरह जगह देना चाहिए. इस दौरान श्रीमती सान्याल ने देश में धारा 377 को देश में लागू करने की वकालत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola