जहाज और तेल टैंकर में टक्कर, बाल बाल बचे 350 यात्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 7:40 AM
कैनिंग (पचिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास मुरी गंगा नदी में रविवार राज्य सरकार का यात्री जहाज बाल बाल बचा जब उसे बांग्लादेशी तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी. इस जहाज में करीब 350 लोग सवार थे. जिलाधिकारियों ने बताया कि भूतल परिवहन निगम द्वारा […]
कैनिंग (पचिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास मुरी गंगा नदी में रविवार राज्य सरकार का यात्री जहाज बाल बाल बचा जब उसे बांग्लादेशी तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी. इस जहाज में करीब 350 लोग सवार थे. जिलाधिकारियों ने बताया कि भूतल परिवहन निगम द्वारा चालित यह जहाज मुरी गंगा नदी में सागर द्वीप में काकद्वीप से कचुबेरिया जा रहा था. तीन बांग्लादेशी तेल के टैंकर कोलकाता से बांग्लादेश जा रहे थे. जहाज ने तीसरे टैंकर के रास्ते को पार करने की कोशिश की.
अधिकारियों ने बताया कि टैंकर ने जहाज को पहले जाने के कई बार सिग्नल दिये क्योंकि वहां टक्कर हो सकती थी. लेकिन जहाज के कप्तान ने सिग्नलों को नजरअंदाज किया और तेज गति से सीधा जाता रहा. टक्कर की संभावना को देखते हुए टैंकर ने अपनी गति कम कर ली और जब उसने जहाज को टक्कर मारी तो जहाज बस हिला और जिससे कोई भी जहाज से बाहर नहीं गिरा या जख्मी नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










