जीटीए पर वादा पूरा नहीं किया
– राष्ट्रपति से गुरुंग ने की राज्य सरकार की शिकायत, कहा – बातचीत से दार्जिलिंग समस्या के समाधान पर जोर दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) को लेकर राज्य सरकार की शिकायत की. गुरुंग ने राष्ट्रपति से कहा कि जीटीए को […]
– राष्ट्रपति से गुरुंग ने की राज्य सरकार की शिकायत, कहा
– बातचीत से दार्जिलिंग समस्या के समाधान पर जोर
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) को लेकर राज्य सरकार की शिकायत की. गुरुंग ने राष्ट्रपति से कहा कि जीटीए को लेकर राज्य सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है.स्थानीय राजभवन में दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरुंग राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे. उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा.
विवि को लेकर बातचीत
गुरुंग ने कहा कि दार्जिलिंग में विश्वविद्यालय के निर्माण सहित विकास कार्यो को लेकर बातचीत की गयी है. जीटीए के संचालन में आ रही समस्याओं के बारे में भी राष्ट्रपति को अवगत कराया गया. राष्ट्रपति को जानकारी दी गयी है कि राज्य सरकार ने जीटीए समझौते के तहत किये गये वादों को पूरा नहीं किया. बातचीत के क्रम में गुरुंग ने कहा कि पहाड़ शांत है.
विभिन्न समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से करना होगा. दार्जिलिंग समस्या को लेकर सबसे पहले राज्य सरकार के साथ त्रिपक्षीय वार्ता करनी होगी. राष्ट्रपति के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बातचीत हुई, इस बारे में पूछे जाने पर बिमल गुरुंग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बारे में बैठक में कोई बातचीत नहीं हुई. दार्जिलिंग में विश्वविद्यालय निर्माण व अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. नॉर्थ इस्ट काउंसिल के बारे में भी बातचीत हुई है. उल्लेखनीय है कि प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दार्जिलिंग आये हैं. वह कल सिक्किम जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










