युवती पर फेंका गरम घुघुनी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: एक होटल में सिगरेट पीने से मना करने पर बदमाशों ने 18 वर्षीय एक युवती के बदन पर गरम घुघनी फेंका और भाग निकले. घटना मानिकतल्ला इलाके के मुरारीपुकुर रोड में एक होटल के अंदर मंगलवार सुबह घटी. पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर मानिकतल्ला थाने की पुलिस ने उत्तम हल्दार नामक एक […]

विज्ञापन

कोलकाता: एक होटल में सिगरेट पीने से मना करने पर बदमाशों ने 18 वर्षीय एक युवती के बदन पर गरम घुघनी फेंका और भाग निकले. घटना मानिकतल्ला इलाके के मुरारीपुकुर रोड में एक होटल के अंदर मंगलवार सुबह घटी. पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर मानिकतल्ला थाने की पुलिस ने उत्तम हल्दार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस घटना में मूल आरोपी रंजू दास उर्फ हंटू घटना के बाद इलाके से फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.

क्या था मामला : मानिकतल्ला इलाके के मुरारीपुकुर रोड में चाय नास्ता का एक होटल है. रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी उस होटल में अन्य लोग नास्ता कर रहे थे. इसी दौरान दो युवक उस होटल में आये और घुघनी व पावरोटी लेकर खाने लगे.

होटल के मालिक व पीड़ित युवती के पिता का आरोप है कि दोनों युवक नास्ता करने के दौरान सिगरेट भी पी रहे थे. सिगरेट के धुएं से तकलीफ होने के कारण होटल में रोटियां सेक रही उनकी बेटी ने दोनों युवकों से होटल के बाहर जाकर सिगरेट पीने को कहा.

इस बात पर दोनों भड़क गये और युवती के हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगे. पीड़िता के शोर मचाने पर दोनों थाली में रखी गरम घुघनी फेंक कर वहां से भाग निकले. जले हालत में पीड़ित युवती को अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. मामले पर डीसी (इएसडी) ध्रुव ज्योति दे ने बताया कि इस घटना के बाद युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उत्तम हाल्दार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. दूसरी ओर मूल आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola