दिवाली की रात पुलिसवालों की पिटाई
कोलकाता: प्रतिबंधित पटाखा फोड़ने का विरोध करने को लेकर श्यामपुकुर इलाके में पुलिसकर्मी व कुछ लोग आपस में उलझ पड़े. घटना श्यामपुकुर इलाके के गोपाल नियोगी लेन में रविवार रात देर रात घटी. पुलिस के मुताबिक इस घटना में श्यामपुकुर थाने के एक सब इंस्पेक्टर एस एन मजुमदार, दो कांस्टेबल उत्तम दत्ता और विभाष कुंडू […]
कोलकाता: प्रतिबंधित पटाखा फोड़ने का विरोध करने को लेकर श्यामपुकुर इलाके में पुलिसकर्मी व कुछ लोग आपस में उलझ पड़े. घटना श्यामपुकुर इलाके के गोपाल नियोगी लेन में रविवार रात देर रात घटी. पुलिस के मुताबिक इस घटना में श्यामपुकुर थाने के एक सब इंस्पेक्टर एस एन मजुमदार, दो कांस्टेबल उत्तम दत्ता और विभाष कुंडू बताये गये हैं. इसमें विभाष कुंडू के हाथों में गंभीर चोट आयी है.
हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से रिहा कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने इलाके के अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर राज कुमार दास (22) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक श्यामपुकुर इलाके के गोपाल नियोगी लेन में रविवार रात एक ग्रुप प्रतिबंधित पटाखा फोड़ रहे थे. उसी के पास एक दरजी की दुकान भी थी. उस दुकान में किसी व्यक्ति ने उन युवकों को दूर जाकर पटाखा फोड़ने को कह रहा था. इसके बाद दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई, जिसके बाद उस दरजी की तरफ से पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. जानकारी पाकर तीनों पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया था. घायल पुलिस कर्मियों का आरोप है कि पुलिस को देखते ही वे गुस्से में आ गये और उन पर पथराव करने लगे. इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच काफी मारपीट भी हुई. जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भेज कर स्थिति को सामान्य किया गया.
घायल तीनों पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां विभाष कुंडू नामक कांस्टेबल के हाथों में चोट आयी है. इस मामले पर डीसी (नॉर्थ) गौरव शर्मा ने बताया कि घटना के बाद श्यामपुकुर थाने की पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी में बाधा देने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. घटना में राज कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. बाकी लोगों की तलाशी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










