पैतृक संपत्ति के विवाद में गयी भाई की जान

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा: पैतृक जायदाद के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच उभरे विवाद में एक भाई की जान चली गयी. उक्त घटना उलबेड़िया थाना अंतर्गत ज्वालपाड़ा इलाके की है. विवाद की भेंट चढ़ा मृत भाई का नाम कोची हाजरा (30) है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हत्या का आरोपी मृतक का […]

विज्ञापन

हावड़ा: पैतृक जायदाद के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच उभरे विवाद में एक भाई की जान चली गयी. उक्त घटना उलबेड़िया थाना अंतर्गत ज्वालपाड़ा इलाके की है.

विवाद की भेंट चढ़ा मृत भाई का नाम कोची हाजरा (30) है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हत्या का आरोपी मृतक का बड़ा भाई गेंडा हाजरा (33) फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार, रविवार को दोनों भाई शराब के नशे में थे. इस दौरान दोनों के बीच जायदाद को लेकर विवाद हो गया. इस बीच बड़े भाई गेंडा हाजरा ने एक भारी-भरकम वस्तु से कोची हाजरा के सिर पर वार कर दिया. कोची लहूलुहान होकर अचेत पड़ गया. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे घायलावस्था में उलबेड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गयी. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola