ePaper

100 करोड रपये का सांप का विष जब्त, छह लोग गिरफ्तार

Updated at : 27 Jun 2015 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
100 करोड रपये का सांप का विष जब्त, छह लोग गिरफ्तार

जलपाईगुडी :बेलकोबा में 100 करोड रुपये का सांप का विष जब्त किया गया है. इस सिलसिले में छह लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है. बैकुण्ठपुर वन प्रभाग के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि वन विभाग के पुलिस कर्मियों ने बेलकोबा से आज छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों […]

विज्ञापन

जलपाईगुडी :बेलकोबा में 100 करोड रुपये का सांप का विष जब्त किया गया है. इस सिलसिले में छह लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है.

बैकुण्ठपुर वन प्रभाग के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि वन विभाग के पुलिस कर्मियों ने बेलकोबा से आज छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों पर सवार लोगों के पास से विष जब्त किया गया है. उन्हें संदेह है कि शायद इसकी तस्करी भूटान में की जा रही थी. इसे स्कूल बैग के अंदर कंटेनर में रखा गया था, जिसे गिरफ्तार किये गये लोग ले जा रहे थे.

वैज्ञानिक सांप के विष के प्रभाव को कम करने वाली दवाओं को बनाने के लिए इस विष का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola