मुकुल राय के मुद्दे पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा : अधीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल राय के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आज केवल इतना कहा कि पार्टी आलाकमान उचित समय पर इस संबंध में फैसला लेगा. चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं इस मामले में टिप्पणी […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल राय के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आज केवल इतना कहा कि पार्टी आलाकमान उचित समय पर इस संबंध में फैसला लेगा.
चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं इस मामले में टिप्पणी नहीं कर सकता. पार्टी आलाकमान उचित समय पर फैसला करेगा. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने पिछले सप्ताह कहा था कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं लेकिन वे किसी व्यक्ति को शामिल करने से पूर्व उसके संगठनात्मक कौशल पर विचार करेंगे. राय को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है.
राय ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी और वह इस संबंध में दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिले थे. इस बीच, चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से एक मुलाकात में उनसे तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










