बर्धवान जिले में एक और किसान ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

बर्धवान, प बंगाल: बर्धवान जिले में एक और किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जिले में 13 किसान और पश्चिम बंगाल में 17 किसान आत्महत्या कर चुके हैं. कल रात को जमालपुर थाने के बहदपुर गांव के निवासी असद अली मुल्ला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगा ली. अधिकारियों ने […]

विज्ञापन

बर्धवान, प बंगाल: बर्धवान जिले में एक और किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जिले में 13 किसान और पश्चिम बंगाल में 17 किसान आत्महत्या कर चुके हैं.

कल रात को जमालपुर थाने के बहदपुर गांव के निवासी असद अली मुल्ला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगा ली. अधिकारियों ने बताया कि उसे जल्दी ही बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुल्ला के भाई बशीर ने दावा किया कि बेमौसम बारिश से फसल चौपट होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली. उसने किसी से कर्ज लिया हुआ था. बर्दवान के जिलाधिकारी सौमित्र मोहन ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.

पहले उन्होंने कहा था कि जिले में किसानों की आत्महत्या का कर्ज से कोई लेना देना नहीं है, ऐसा वे पारिवारिेक समस्याओं के चलते कर रहे हैं.

इसके अलावा मालदा जिले में दो अन्य किसानों और जलपाईगुडी एवं पश्चिम मिदनापुर में एक एक किसान ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola