कोलकाता में राज्य परिवहन निगम मेट्रो रेलवे लाइनों की तर्ज पर पेश करेगा स्मार्ट कार्ड
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : बस में सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए कलकत्ता राज्य परिवहन निगम (सीएसटीसी) जल्द ही मेट्रो रेलवे लाइनों की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड सुविधा की पेशकश करेगा.सीएसटीसी के एमडी भीष्मदेव दासगुप्ता ने बताया, हमने मेट्रो रेलवे की तर्ज पर अपनी बसों में स्मार्ट कार्ड पेश करने का फैसला किया है. यह यात्रियों के […]
विज्ञापन
कोलकाता : बस में सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए कलकत्ता राज्य परिवहन निगम (सीएसटीसी) जल्द ही मेट्रो रेलवे लाइनों की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड सुविधा की पेशकश करेगा.सीएसटीसी के एमडी भीष्मदेव दासगुप्ता ने बताया, हमने मेट्रो रेलवे की तर्ज पर अपनी बसों में स्मार्ट कार्ड पेश करने का फैसला किया है. यह यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद होगा. सबसे पहले यह वातानुकूलित बसों के लिए होगा. इसके बाद यह गैर-वातानुकूलित बसों के लिए शुरू होगा.
उन्होंने बताया, प्रीपेड रिचार्ज विकल्प के साथ स्मार्ट कार्ड के जरिये इलेक्ट्रॉनिक टिकट सुविधा से यात्री बिना नकदी साथ में रखे आवाजाही कर पायेंगे. बसों में सवार होते समय यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों (ईटीएम) के जरिये स्वाइप करना होगा. दासगुप्ता ने बताया कि शुरुआत में बस कंडक्टरों के पास ईटीएम रहेगी और इसके जरिए कार्ड का प्रयोग हो सकेगा. बाद के दिनों में मुसाफिरों को बसों के पिछले और आगे के दरवाजे के पास मशीन में कार्ड स्वाइप करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










