बर्द्धवान विस्फोट: भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से एक व्यक्ति गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
माल्दा (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के बर्द्धवानमें पिछले साल दो अक्टूबर को हुए विस्फोट के मामले में एक व्यक्ति को माल्दा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कलियाचक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. जिले के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्धमान के खगडागढ में हुए विस्फोट मामले के आरोपी बिन अमीन शेख […]
विज्ञापन
माल्दा (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के बर्द्धवानमें पिछले साल दो अक्टूबर को हुए विस्फोट के मामले में एक व्यक्ति को माल्दा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कलियाचक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.
जिले के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्धमान के खगडागढ में हुए विस्फोट मामले के आरोपी बिन अमीन शेख को गत गुरुवार को कलियाचक क्षेत्र के बलियाडांगा गांव से राष्ट्रीय जांच एजेंसी की पांच सदस्यीय टीम ने गिरफ्तार किया. उसे उसी रात कोलकाता ले जाया गया.
अधिकारी ने कहा कि 24 वर्षीय शेख मुर्शिदाबाद जिले के भागबंगोला का रहने वाला है. वह कलियाचक गांव में महबूब शेख नाम के व्यक्ति के मकान का इस्तेमाल करता था. शेख को तब गिरफ्तार किया गया जब एनआईए ने महबूब से गत दो अप्रैल को पूछताछ की. दो अक्तूबर 2014 को हुए विस्फोट में जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










