ममता बनर्जी ने बिजली एवं कोयला राज्य मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात

नयी दिल्ली :तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आज केंद्रीय बिजली एवं कोयला राज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बात हुई, इसका ब्योरा अबतक मीडिया को नहीं मिला है. समझा जाता है कि ममता बनर्जी ने राज्य की उर्जा से जुडी परियोजनाओं पर गोयल […]
नयी दिल्ली :तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आज केंद्रीय बिजली एवं कोयला राज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बात हुई, इसका ब्योरा अबतक मीडिया को नहीं मिला है. समझा जाता है कि ममता बनर्जी ने राज्य की उर्जा से जुडी परियोजनाओं पर गोयल से मुलाकात की है. हालांकि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने की तलाशे जा रहे हैं.
गौरतलब है कि कल ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन परिसर में मुलाकात की थी और बंगाल के हित में कई मांगें उनके सामने रखी थीं. पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने यह कहा था कि प्रधानमंत्री ने बंगाल सरकार के कार्यों की सराहना की है और उनका उत्साहवर्धन किया है, साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है.ममता बनर्जी और पीयूष गोयल की मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं. लेकिन कल जब ममता बनर्जी से एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या वे सरकार के समर्थन में आयेंगी, तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर ना कह दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




