बीएसएफ जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, एक की मौत, चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मालदा (कोलकाता) : बीएसएफ के एक जवान ने आज बल के कैंप में अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली चलाकर अपने एक साथी की जान ले ली और चार अन्य को जख्मी कर दिया.बीएसएफ के मालदा सेक्टर के महानिदेशक राज सिंह राठौड ने बताया कि फरक्का के निकट 17 माइल पर तैनात 20 […]

विज्ञापन

मालदा (कोलकाता) : बीएसएफ के एक जवान ने आज बल के कैंप में अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली चलाकर अपने एक साथी की जान ले ली और चार अन्य को जख्मी कर दिया.बीएसएफ के मालदा सेक्टर के महानिदेशक राज सिंह राठौड ने बताया कि फरक्का के निकट 17 माइल पर तैनात 20 वीं बटालियन से जुडे बीएसएफ के एक कर्मी द्वारा की गई गोलीबारी में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई.उन्होंने बताया कि हमले में घायल चार अन्य को मालदा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के फरक्का बटालियन कैंप में कांस्टेबल बसंत सिंह ने कथित तौर पर सोते हुए अपने साथियों पर गोलियां चलाईं. हेड कांस्टेबल मूलचंद ने घटनास्थल पर दम तोड दिया। घायल कांस्टेबलों.. कमाल बासा, एस. के. प्रभाकर और सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया.अधिकारियों ने बताया, ‘‘सिंह की इंसास राइफल से चली गोलियों के कारण ये सभी जख्मी हुए.’’

उन्होंने बताया कि सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि सिंह (35) फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे राठौड ने बताया कि घटना की जांच जारी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक मोदी ने घटना की पुष्टि की लेकिन कहा कि अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola