श्रृंजय का पार्टी व रास से इस्तीफा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता/बर्दवानः तृणमूल कांग्रेस के सांसद श्रृंजय बोस ने गुरुवार को पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्हें एक दिन पहले ही सारधा घोटाले मामले में सशर्त जमानत पर रिहा किया गया है. पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने श्रृंजय बोस के इस्तीफे की पुष्टि की है. कहा कि यह श्रृंजय की व्यक्तिगत […]
विज्ञापन
कोलकाता/बर्दवानः तृणमूल कांग्रेस के सांसद श्रृंजय बोस ने गुरुवार को पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्हें एक दिन पहले ही सारधा घोटाले मामले में सशर्त जमानत पर रिहा किया गया है.
पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने श्रृंजय बोस के इस्तीफे की पुष्टि की है. कहा कि यह श्रृंजय की व्यक्तिगत रुचि है. यह उनका विशेषाधिकार है. हम कुछ समय से कहते रहे हैं कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से बोस पर भारी दबाव बनाया गया है.
उन्होंने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. ब्रायन ने कहा कि राज्यसभा में खाली सीट ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस द्वारा भरी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










