तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल राय आज सीबीआई के समक्ष उपस्थित होंगे

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल राय ने कहा कि सारदा चिटफंड घोटाला मामले में वह सीबीआई की जांच में ‘‘पूरी तरह सहयोग’’ करेंगे और दावा किया कि उन्होंने कोई ‘‘अनैतिक कार्य’’ नहीं किया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कल सुबह जांच एजेंसी (सीबीआई) से मुलाकात करुंगा और जांच में पूरी तरह सहयोग करुंगा. […]

विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल राय ने कहा कि सारदा चिटफंड घोटाला मामले में वह सीबीआई की जांच में ‘‘पूरी तरह सहयोग’’ करेंगे और दावा किया कि उन्होंने कोई ‘‘अनैतिक कार्य’’ नहीं किया है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कल सुबह जांच एजेंसी (सीबीआई) से मुलाकात करुंगा और जांच में पूरी तरह सहयोग करुंगा. लेकिन पहले दिन मैंने जो कहा था आज भी मैं वही दोहरा रहा हूं. मैं कभी भी अनैतिक काम में व्यक्तिगत रुप से या पार्टी पद पर रहते हुए शामिल नहीं रहा.’’ पूर्व रेल मंत्री को सीबीआई ने सारदा घोटाले के सिलसिले में उपस्थित होने के लिए सम्मन भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola