मुकुल राय के बारे में सीबीआई आज करेगी फैसला
कोलकाता: सीबीआई ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल राय के बारे में फैसला गुरुवार को किया जाएगा जिन्हें सारदा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने की खातिर समन किया गया है. सीबीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘ एजेंसी के सामने तीन विकल्प हैं. या तो उन्हें सीबीआई […]
कोलकाता: सीबीआई ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल राय के बारे में फैसला गुरुवार को किया जाएगा जिन्हें सारदा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने की खातिर समन किया गया है.
सीबीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘ एजेंसी के सामने तीन विकल्प हैं. या तो उन्हें सीबीआई के सामने पेश होने के लिए नई तारीख दी जाए या अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट या उनसे दिल्ली में पूछताछ की जाए.’’
सूत्रों ने कहा, ‘‘ अंतिम फैसला गुरुवार को किया जाएगा.’’ पूर्व रेल मंत्री राय अभी दिल्ली में हैं और उन्हें पूछताछ के लिए बुधवार तक सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










