सारधा मामलाः सेलीकॉन प्रोजेक्ट्स के निदेशक को सीबीआइ ने धर दबोचा

Updated:
विज्ञापन

-अजय विद्यार्थी- कोलकाताः सारधा मामले की जांच कर रही सीबीआइ ने सेलीकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड के निदेशक शिव नारायण दास को शनिवार को हावड़ा के राम राजातल्ला से गिरफ्तार किया. उसके पास से सीबीआइ को एक गैर लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिला है. गिरफ्तार आरोपी को रविवार को विशेष अदालत में पेश किया जायेगा. सारधा घोटाले से […]

विज्ञापन
-अजय विद्यार्थी-
कोलकाताः सारधा मामले की जांच कर रही सीबीआइ ने सेलीकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड के निदेशक शिव नारायण दास को शनिवार को हावड़ा के राम राजातल्ला से गिरफ्तार किया. उसके पास से सीबीआइ को एक गैर लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिला है. गिरफ्तार आरोपी को रविवार को विशेष अदालत में पेश किया जायेगा.
सारधा घोटाले से कैसे जुड़ा सेलीकॉन कंपनी का नाम
सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, सारधा कंपनी की सीबीआइ जांच के पहले सारधा के मालिक सुदीप्त सेन ने सीबीआइ को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में सुदीप्त सेन ने शिव नारायण दास का भी नाम लिया था. पत्र में सुदीप्त सेन ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2008 में उनकी गाड़ी के चालक रतन व विष्णु के जरिये शिव नारायण ने उससे संपर्क किया था. इसके बाद उसकी सलाह के आधार पर सारधा रियेल्टी नामक एक कंपनी बनायी.

इस कंपनी के नाम पर जमाकर्ताओं से रुपये वसूले गये. कुछ महीने इस कंपनी का निदेशक रहने के बाद सारधा रियेल्टी से मोटी रकम हजम कर शिव नारायण ने सेलीकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड के नाम पर अपनी खुद की कंपनी खोल ली. इसके बाद सीधे बाजार से रुपये वसूलने लगा. सीबीआइ को सुदीप्त का पत्र मिलने के बाद से सीबीआइ शिव नारायण की तलाश कर रही थी, लेकिन वह भागा हुआ था. शनिवार को गुप्त जानकारी के आधार पर हावड़ा के राम राजातल्ला से उसे एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया.

जमाकर्ताओं से कई करोड़ रुपये वसूलने का लगा है आरोप
कोलकाता सारधा घोटाले की जांच तेज करने के साथ ही सीबीआइ नेशनिवार को पश्चिम बंगाल की एक अन्य चिटफंड कंपनी इन-रियेल्कॉन प्राइवेट लिमिटेड के नौ ठिकानों पर छापेमारी की. सुबह आठ बजे से सीबीआइ की आठ टीमों ने उत्तर 24 परगना के टीटागढ़, जगतदल, बैरकपुर, अड़ियादह व हाबरा समेत कई ठिकानों पर छापे मारे. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, इन-रियेल्कॉन प्राइवेट लिमिटेड ने भी राज्य के ग्रामीण इलाकों में दफ्तर खोल कर कई करोड़ रुपये बाजार से जुटाये थे.

राज्य के कई थानों में इस कंपनी के खिलाफ जमाकर्ताओं व एजेंटों ने शिकायत दर्ज करायी थी. चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआइ ने ऐसी कंपनियों की सूची तैयार की थी. उस सूची में इन-रियेल्कॉन प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम शामिल था.

कंपनी के कई निदेशकों के घर में सीबीआइ अधिकारियों ने छापेमारी कर कुछ बैंकों के कागजात, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक के पासबुक व कंपनी के जरूरी दस्तावेज के अलावा कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को जब्त किया है. सीबीआइ अधिकारियों को छापेमारी में कुछ ठिकानों के दरवाजे बंद मिले. स्थानीय थाने की मदद से सीबीआइ के अधिकारी फिर वहां छापेमारी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola