गंगासागर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुण्य स्नान आज

Updated:
विज्ञापन

कोलकाताः कल बुधवार को मकर संक्रांति के दिन पुण्य स्नान को लेकर गंगासागर में श्रद्धालुओं की भीड़ पहले से उमडने लगी है. शाम तक करीब पांच लाख श्रद्धालु पुण्य स्नान के लिए यहां पहुंच चुके हैं और ऐसी संभावना है कि कल तक इसकी संख्या और अधिक बढ़ सकती है. इस विशेष पुण्य स्नान को […]

विज्ञापन
कोलकाताः कल बुधवार को मकर संक्रांति के दिन पुण्य स्नान को लेकर गंगासागर में श्रद्धालुओं की भीड़ पहले से उमडने लगी है. शाम तक करीब पांच लाख श्रद्धालु पुण्य स्नान के लिए यहां पहुंच चुके हैं और ऐसी संभावना है कि कल तक इसकी संख्या और अधिक बढ़ सकती है. इस विशेष पुण्य स्नान को लेकर हमारे कोलकाता संवाददाता अजय विद्यार्थी की यह विशेष रिपोर्ट-
पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे गंगासागर
मकर संक्रांति के पहले मंगलवार शाम तक पांच लाख श्रद्धालु सागरतट पर पुण्य स्नान के लिए पहुंच गये. सरकार की तरफ से मेला परिसर में इसकी घोषणा की गयी.

देखरेख के लिए तीन मंत्री गंगासागर पहुंचे
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर गंगासागर में लोगों की देखरेख के लिए राज्य सरकार के तीन मंत्री – शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी व बिजली मंत्री मनीष गुप्ता मंगलवार को गंगासागर पहुंचे. पूरे मेला प्रांगण में घुम-घुम कर लोगों से वे मिले व सुविधा-असुविधा का जायजा लिया.

मौके पर पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि इस वर्ष सरकार के पास दस लाख के करीब श्रद्धालु के गंगासागर में पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन यह आंकड़ा उससे कहीं ज्यादा है. इस वर्ष महास्नान 15 जनवरी को होने के कारण मंगलवार शाम तक पांच लाख श्रद्धालु लॉट आठ से कचुबेरिया होते हुए सागरतट पर पहुंच चुके है और करीब दस लाख लोग बाबूघाट व सियालदह से ट्रेन, बस और निजी साधन से सागर पहुंचने के रास्ते में है. 14 जनवरी की सुबह से लेकर दोपहर तक उन्हें भी मेला प्रांगण में पहुंचा दिया जायेगा. इस लिहाज से उम्मीद से पांच लाख अधिक श्रद्धालु इस वर्ष सागरतट पर पहुंचेंगे.


पर्याप्त बसों की सुविधा
लोगों की भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से इन्हें सकुशल यहां पहुंचाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गयी है. यहां आने वाले सभी लोग यहां सुरक्षित तरीके से पवित्र स्नान करे और खुशी के साथ सकुशल घर लौट सके इसकी पूरी व्यवस्था की गयी है.
30 हजार अस्थायी शौचागार
पूरे मेला प्रांगण से लेकर सागरतट पर में 30 हजार अस्थायी शौचागार बनाये गये है. जिससे मेला प्रांगण में गंदगी फैलने से रोका जा सके.
पर्याप्त बिजली की सप्लाई
बिजली मंत्री मनीष गुप्ता ने कहा कि पूरे गंगासागर में 28 जगहों पर पावर ग्रीड लगाया गया है, जरूरत से दोगुना बिजली स्टोर रखा गया है, जिससे पूरे मेले में पर्याप्त बिजली की सप्लाई हो सके. सभी मंत्रियों ने कपिलनमुनी के सामने एक नंबर सड़क से सागर तट जाकर चारो तरफ दौरा किया इस बीच साधु सन्यासियों से उनकी असुविधा की जानकारी ली.
ठहरने के लिए 25 के करीब स्थायी लकड़ी के कमरे
मौके पर शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि इस बार सागरतट में ठहरने के लिए 25 के करीब स्थायी लकड़ी के कमरे बनाये गये है. अगले साल इसकी संख्या और बढ़ा दी जायेगी. जिससे ठहरने की असुविधा को कम किया जा सके.
मंगलवार को दिनभर पूरे मेला प्रांगण में किसी भी श्रद्धालु के मौत की खबर नहीं है. सुबह से लेकर देर रात तक समय-समय पर 23 लोगों की तबीयत बिगड़ने के कारण सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की हालत में सुधार आ रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से भी पूरे मेला प्रांगण में कड़ी व्यवस्था की गयी है.
श्रद्धालुओं से मारपीट कर छिनताई करते 15 बदमाश गिरफ्तार
गंगासागर मेले में अकेला देख कर श्रद्धालुओं से मारपीट कर उनसे छिनताई करते पुलिस ने कुल 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से दो जेबकतरे, तीन सोने का चेन छीन कर भागने वाले व शेष बदमाशों को श्रद्धालुओं से रुपये व मोबाइल छीन कर भागते हुए दबोचा गया है. दक्षिण 24 परगना जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन व 15 हजार रुपये बरामद किया है.
1350 श्रद्धालु अपनों से बिछड़े, 1300 को मिलाया गया
मेला प्रांगण में आने के बीच कई लोग अपनों से बिछड़ने जाते है. सोमवार शाम से लेकर मंगलवार रात तक गंगासागर में इस तरह से 1350 श्रद्धालु अपनों से बिछड़ गये. इन्हें अपनों से मिलाने का काम बजरंग परिषद नामक एक संस्था करती है. संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 1350 लोग कुल बिछड़ गये थे. पूरे मेला प्रांगण में माइक के अनाउंस करवा कर बिछड़ों में से कुल 1300 लोगों को उनके परिजनो से मिला दिया गया. जबकि 50 लोग अपने साथियों से नहीं मिल सके. कई बार अनाउंस करवाने के बावजूद उनके अपने बिछड़ों से नहीं मिल सके.
वहीं इस मामले में दक्षिण 24 परगना के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मेला परिसर मे चारों तरफ पुलिस कैंप बनाया गया है. अगर बिछड़ों को ढूंढते हुए उनके अपने पुलिस से संपर्क करे तो उन्हें अनाउंस सेंटर पर ले जाकर परिवार से मिला दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola