शंकुदेव की प्रॉपर्टी की बन रही सूची

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: सारधा चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के महासचिव शंकुदेव पंडा की प्रॉपर्टी की सूची तैयार कर रहे हैं. इडी अधिकारियों का कहना है कि सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन के चैनल व उसके मालिकाना हक वाले अखबार में एक साथ काम कर शंकुदेव ने सारधा से हर […]

विज्ञापन

कोलकाता: सारधा चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के महासचिव शंकुदेव पंडा की प्रॉपर्टी की सूची तैयार कर रहे हैं. इडी अधिकारियों का कहना है कि सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन के चैनल व उसके मालिकाना हक वाले अखबार में एक साथ काम कर शंकुदेव ने सारधा से हर महीने लाखों रुपये वसूले थे.

शंकुदेव के नाम पर कहां-कहां प्रॉपर्टी है. किन-किन प्रॉपर्टी का मालिकाना हक उनके पास है. उनके परिवार में किस सदस्य के पास कितने रुपये मूल्य की प्रॉपर्टी है. इन सभी प्रॉपर्टी को कब खरीदा गया था, किससे खरीदा गया था. इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए इडी के अधिकारी शंकुदेव पंडा की प्रॉपर्टी की सूची बनाने में जुटे हैं.

इडी के अधिकारियों का कहना है कि सारधा के चैनल से तनख्वाह के रुप में मिलने वाले रुपये शंकुदेव ने कहां खर्च किये, इस संबंध में उससे पूछताछ हुई है. पूछताछ के समय उनसे कुछ कागजात मांगे गये थे, जिसे अब तक जमा नहीं कराया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी की खरीदारी वर्ष 2011 से 13 से बीच हुई हो, इस तरह की प्रॉपर्टी की सूची तैयार करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा शंकुदेव के नाम पर कितने बैंक अकाउंट हैं. उन अकाउंट में गत दो वर्ष में कितने का लेन-देन हुआ. इसकी भी जांच की जा रही है. किसी भी तरह का शक होने पर उनके बैंक अकाउंट को सील भी किया जा सकता है. गौरतलब है कि सोमवार को इडी ने सारधा मामले में शंकुदेव से पूछताछ की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola