सारधा घोटाला : आरोपी व कंपनी प्रमुख सुदीप्तो सेन अस्पताल में भरती

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : सारधा घोटाला मामले के आरोपी सुदीप्तो सेन को आज अलीपुर जेल अस्पताल में भरती कराया गया. सुदीप्तो सेन ने तबीयत खराब होने की शिकायत दर्ज करायी थी. इस बात की जानकारी टाइम्स नाउ की खबरों से मिली है. गौरतलब है कि सुदीप्तो सेन सारधा कंपनी के प्रमुख हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार […]

विज्ञापन

कोलकाता : सारधा घोटाला मामले के आरोपी सुदीप्तो सेन को आज अलीपुर जेल अस्पताल में भरती कराया गया. सुदीप्तो सेन ने तबीयत खराब होने की शिकायत दर्ज करायी थी. इस बात की जानकारी टाइम्स नाउ की खबरों से मिली है.

गौरतलब है कि सुदीप्तो सेन सारधा कंपनी के प्रमुख हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद सेन ने इस घोटाले में तृणमूल सरकार का हाथ होने की बात को लेकर सीबीआई को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने इस बात की शिकायत की थी कि उनसे जबरदस्ती यह काम करवाया जा रहा है.
सारधा घोटाले की आंच तृणमूल सरकार तक पहुंच चुकी है और कुछ दिनों पहले प्रदेश के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को भी सीबीआई ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है.इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सृंजय बोस और कुणाल घोष की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी से प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गयी हैं और उन्होंने इन गिरफ्तारियों को राजनीतिक साजिश करार दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola