पुलिस, इसीएल सुरक्षा कर्मियों पर पथराव
रूपनारायणपुर : इसीएल सालानपुर एरिया के मोहनपुर कोलियरी संलग्न खेराबाद गांव में छापामारी करने गयी पुलिस और विभागीय सुरक्षा गार्डो पर ग्रामीणों ने पथराव किया. इसमें बाराबनी थाना के एएसआई को चोट लगी है. सूचना पाकर बाराबनी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी. साढ़े […]
रूपनारायणपुर : इसीएल सालानपुर एरिया के मोहनपुर कोलियरी संलग्न खेराबाद गांव में छापामारी करने गयी पुलिस और विभागीय सुरक्षा गार्डो पर ग्रामीणों ने पथराव किया. इसमें बाराबनी थाना के एएसआई को चोट लगी है. सूचना पाकर बाराबनी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी. साढ़े सोलह टन अवैध कोयला जब्त कर मोहनपुर कोलियरी डिपू में जमा कराया गया है.
घटनाक्रम के अनुसार रविवार की सुबह ग्यारह बजे पुलिस और इसीएल के सुरक्षा कर्मियों ने खेराबाद गांव में संयुक्त छापामारी कर भारी मात्र में कोयला जब्त किया. पे लोडर से डंपर पर लादकर एक डंपर कोयला डिपू भेज दिया गया. बचे हुए कोयला को उठाने का इंतजार कर रहे पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों पर दो दर्जन लोगों ने चारों ओर से घेरकर पथराव आरंभ कर दिया. किसी तरह इन्होंने फोन पर घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही बाराबनी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सारा कोयला वहां से उठाकर डिपू में जमा कराया गया. घटना की शिकायत इसीएल प्रबंधन ने बाराबनी थाने में की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










