शाह के इशारे पर हुई मदन की गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत जेमेरी आंचलिक टीएमसी की ओर से रविवार को राज्य परिवहन मंत्री मदन मित्र की गिरफ्तारी के विरोध में जेके नगर मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर करीब आधा घंटा तक पथावरोध किया. मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. विरोध प्रदर्शन में जेमेरी आंचलिक […]

विज्ञापन

रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत जेमेरी आंचलिक टीएमसी की ओर से रविवार को राज्य परिवहन मंत्री मदन मित्र की गिरफ्तारी के विरोध में जेके नगर मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर करीब आधा घंटा तक पथावरोध किया. मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

विरोध प्रदर्शन में जेमेरी आंचलिक टीएमसी अध्यक्ष अभय उपाध्याय, सचिव गिरिराज वर्मन, जेमेरी पंचायत प्रधान जगन्नाथ बाउरी, सुब्रत अधिकारी, चुन्नु मिश्र, देवराज मिश्र, संजीत मुखर्जी, गोविंद प्रसाद साव आदि उपस्थित थे. श्री उपाध्याय ने कहा कि परिवहन मंत्री मदन मित्र को झूठा आरोप लगाकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के इशारे पर गिरफ्तार किया गया है. जो पूरी तरह गलत है. भाजपा जनता के समक्ष टीएमसी को बदनाम करना चाह रही है. लेकिन ऐसा करने से उन्हें कोई लाभ होने वाली नहीं है, राज्य की जनता सच्चई जानती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola