ePaper

एक बार फिर मालदा से आयी नौ नवजात की मौत की खबर

Updated at : 16 Dec 2014 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
एक बार फिर मालदा से आयी नौ नवजात की मौत की खबर

मालदा (प. बंगाल) : मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर नवजात बच्चों के मौत की खबर सामने आयी है. खबर है कि पिछले दो दिन में नौ नवजातों की मौत हो गयी. मालदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओएच) डॉ दिलीप कुमार मंडल ने कहा कि नौ बच्चों में दो लड़कियां और बाकी लड़के […]

विज्ञापन

मालदा (प. बंगाल) : मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर नवजात बच्चों के मौत की खबर सामने आयी है. खबर है कि पिछले दो दिन में नौ नवजातों की मौत हो गयी.

मालदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओएच) डॉ दिलीप कुमार मंडल ने कहा कि नौ बच्चों में दो लड़कियां और बाकी लड़के थे.उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ बच्चों का जन्म तो एक दिन पहले ही हुआ था और इनमें से कोई भी एक हफ्ते से ज्यादा उम्र का नहीं था.

मंडल ने कहा कि तीन बच्चों के परिवार पड़ोस के दिनाजपुर जिले के रहने वाले हैं वहीं छह मालदा जिले से ताल्लुक रखते हैं.उन्होंने कहा कि बच्चों की मृत्यु के कारणों में कुपोषण, सांस लेने में कठिनाई या सेप्टीसीमिया हो सकते हैं.पिछले महीने अस्पताल में 13 नवजातों की मौत के मामले सामने आये थे. जिस पर काफी हंगामा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola