प्रेसिडेंसी जेल में सात दिनों से अनशन कर रहे थे, कुणाल घोष पड़े बीमार
कोलकाता: प्रेसिडेंसी जेल में लगातार सात दिनों से अनशन पर बैठे सारधा कांड में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित सांसद कुणाल घोष शुक्रवार को प्रेसिडेंसी जेल में बीमार पड़ गये. उन्हें जेल के अंदर जेल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी चिकित्सा की जा रही है. जेल सूत्रों के मुताबिक कुणाल का आरोप है […]
जिसके कारण वे जेल में भूख हड़ताल पर थे. दो दिन पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी. जिसके बाद एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर को बुलाकर जेल के अंदर उनका उपचार किये जाने की कोशिश की जा रही थी. उस समय भी वे इलाज कराने से मना कर रहे थे.
जिसके कारण शुक्रवार को उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गयी और जेल अस्पताल में फिर से भर्ती किया गया है. कुणाल घोष का आरोप है कि जेल के अंदर उनके स्वत: घूमने पर पाबंदी लगायी गयी है, जबकि दोषी लोग आराम से बाहर घूम रहे है. इसके गुस्से के कारण हीं उन्होंने जेल के अंदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










