आतंकी संगठन के पोस्टर पाये जाने का मामला : पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
आद्रा (पुरुलिया) : हुड़ा थाने के नीमतला मोड़ के समक्ष दुकान के पास सफेद कागज पर लाल रंग से लिखे जमात उल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद होने के मामले में पुलिस ने काशीपुर थाने के कुमारडी सेजा गांव से तैयब अली अंसारी एवं कुरबान अली अंसारी को गिरफ्तार किया है. दोनों को पुरुलिया जिला अदालत […]
आद्रा (पुरुलिया) : हुड़ा थाने के नीमतला मोड़ के समक्ष दुकान के पास सफेद कागज पर लाल रंग से लिखे जमात उल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद होने के मामले में पुलिस ने काशीपुर थाने के कुमारडी सेजा गांव से तैयब अली अंसारी एवं कुरबान अली अंसारी को गिरफ्तार किया है. दोनों को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया.
अदालत ने इन्हें 40 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. सूत्रों के अनुसार तैयब ताबीज बेचने का कार्य करता है एवं कुरबान वाहन चालक है. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टर मामले में दो को गिरफ्तार किया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि आरोपियों ने मामले में हाथ होने से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










