सभी रेल कोचों में जैव-शौचालय

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: रेलवे ने यात्रियों को सफर के दौरान पर्यावरण अनुकूल और साफ स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत कोच में जैव शौचालय लगाने का काम तेज कर दिया है. देश के साथ भारतीय रेलवे भी स्वच्छ हो यह सपना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. हम रेलवे को भी स्वच्छ और सुखद यात्र […]

विज्ञापन

कोलकाता: रेलवे ने यात्रियों को सफर के दौरान पर्यावरण अनुकूल और साफ स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत कोच में जैव शौचालय लगाने का काम तेज कर दिया है. देश के साथ भारतीय रेलवे भी स्वच्छ हो यह सपना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. हम रेलवे को भी स्वच्छ और सुखद यात्र वाली सवारी बनाने के लिए तत्पर हैं.

उक्त बातें रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहीं. रविवार को कोलकाता पहुंचे रेलमंत्री ने पूर्व रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की और पूर्व रेलवे के कार्यो व कार्यकलापों का जायजा लिया. कार्यक्रम में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी ट्रेनों में जैव-शौचालयों का इस्तेमाल हो और इसके लिए कार्य भी शुरू हो चुका है.भारतीय रेलवे के कई जोनों में जैव-शौचालयों का इस्तेमाल भी हो रहा है. बैठक में रेलमंत्री ने पूर्व रेलवे के स्टेशनों, प्लेटफॉर्मो, ट्रेनों की साफ-सफाई के साथ ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए जरूरी निर्देश दिये. भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाये और इसके लिए निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया जाये.

साथ ही आधुनिक बेस किचन बनाने पर भी जोर दिया जायेगा. इस दौरान महानगर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में महाप्रबंधक आर के गुप्ता ने पूर्व रेलवे के प्रदर्शन, उपलब्धियों, ट्रेनों परिचालन के साथ हाल में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट रेलमंत्री के सामने रखी. बैठक में सियालदह, हावड़ा, आसनसोल मंडल के मंडल प्रमुखों के साथ पूर्व रेलवे मुख्यालय के विभिन्न विभागों के प्रधान मुख्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola