दमदम सेंट्रल जेल की घटना: सजा काट रहे अपराधी को हेरोइन व मोबाइल की सप्लाई

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: दमदम सेंट्रल जेल में सजा काट रहे अपराधी को बाहर से मोबाइल और हेरोइन फेंक कर पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया. उसका नाम राजू बारूई बताया गया है. वह दुर्गानगर का रहनेवाला है. पुलिस ने बताया कि वह दोपहर दो नंबर वाच टावर गोराबाजार की ओर […]

विज्ञापन

कोलकाता: दमदम सेंट्रल जेल में सजा काट रहे अपराधी को बाहर से मोबाइल और हेरोइन फेंक कर पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया.

उसका नाम राजू बारूई बताया गया है. वह दुर्गानगर का रहनेवाला है. पुलिस ने बताया कि वह दोपहर दो नंबर वाच टावर गोराबाजार की ओर से मोबाइल और हेरोइन फेंक कर डकैती के मामले में 10 साल की सजा काट रहे लंबा पापई को पहुंचाने का प्रयास कर रहा था.

इस पर टावर के सुरक्षा कर्मी ने देख कर राजू बारुई को पकड़ा. उसे पूछताछ के बाद दमदम थाने के हवाले कर दिया. बाद में जेल प्रबंधन ने तलाशी के बाद लंबा पापई के पास से दो मोबाइल बरामद किया है. इस घटना से जेल अधिकारियों और स्थानीय लोगों में सनसनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola