राजस्व घाटे की कीमत पर जीएसटी स्वीकार नहीं : मित्रा
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को कहा कि वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) को लेकर राज्यों की प्रमुख चिंता राजस्व नुकसान की है और इसे हल किया जाना चाहिए. वित्त मंत्री अमित मित्रा ने ओरियंटल चेंबर ऑफ कॉमर्स की 82वीं सालाना बैठक में कहा कि पश्चिम बंगाल जीएसटी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह […]
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को कहा कि वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) को लेकर राज्यों की प्रमुख चिंता राजस्व नुकसान की है और इसे हल किया जाना चाहिए.
वित्त मंत्री अमित मित्रा ने ओरियंटल चेंबर ऑफ कॉमर्स की 82वीं सालाना बैठक में कहा कि पश्चिम बंगाल जीएसटी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह राजस्व नुकसान की कीमत पर नहीं होना चाहिए. हमारा यह संवैधानिक अधिकार होना चाहिए कि राजस्व नहीं घटेगा. मित्रा ने कहा कि जीएसटी के कार्यान्वयन में प्रमुख चुनौती यह है कि इसमें राज्यांे को राजस्व का नुकसान नहीं होना चाहिए. प्रत्येक राज्य की अपनी विशिष्ट समस्या है, जिसे हल किया जाना चाहिए.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान ही यह विधेयक पेश किया जायेगा. यह विधेयक काफी लंबे समय से लंबित है. यूपीए सरकार के दौरान ही इस विधेयक को लाने की बात कही गयी थी, लेकिन यूपीए सरकार इसे पेश नहीं कर पायी. अब केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा यह विधेयक पेश किया जायेगा और एक अप्रैल 2016 से इसे लागू किया जा सकता है. जीएसटी से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए केंद्र सरकार ने विशेष वित्त आयोग का गठन करने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










