एचआइवी पीड़िता का इलाज करने से इनकार
हावड़ा. सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल एचआइवी पीड़ित एक महिला का हावड़ा जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज करने से इनकार कर दिया. बाद में पारिवारिक परिचित के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित महिला को बाद में अस्पताल में भरती लिया गया. आरोप है कि पूरी रात उसे वार्ड के बाहर एक शव के पास […]
हावड़ा. सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल एचआइवी पीड़ित एक महिला का हावड़ा जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज करने से इनकार कर दिया. बाद में पारिवारिक परिचित के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित महिला को बाद में अस्पताल में भरती लिया गया. आरोप है कि पूरी रात उसे वार्ड के बाहर एक शव के पास बाथरूम के निकट रखा गया.
इस घटना पर जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओएच) देवाशीष राय ने हैरानी व्यक्त करते हुए इसे दुखद बताया है. बुधवार को मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम अस्पताल पहुंची. उन्होंने एचआइवी पीड़ित मरीज के साथ मुलाकात करने के बाद उसके परिजनों से भी बातचीत की. सीएमओएच के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित महिला को सर्जिकल वार्ड में भरती किया गया.
फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है. पीड़ित के परिजनों ने इसके लिए मीडिया को धन्यवाद दिया. मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक कमेटी गठित की गयी है. कमेटी मामले की जांच करेगी. जांच में दोषी पाये जानेवाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










