हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड
कोलकाता: राज्य के किसानों के बाद यहां के हस्त शिल्प कारोबार की मदद करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने नयी योजना बनायी है. किसानों को दिये गये किसान क्रेडिट कार्ड के तर्ज पर हस्त शिल्प कारोबार के जुड़े कारीगरों को हैंडीक्राफ्ट क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जायेगा. यह बातें राज्य के उद्योग व वाणिज्य और […]
कोलकाता: राज्य के किसानों के बाद यहां के हस्त शिल्प कारोबार की मदद करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने नयी योजना बनायी है. किसानों को दिये गये किसान क्रेडिट कार्ड के तर्ज पर हस्त शिल्प कारोबार के जुड़े कारीगरों को हैंडीक्राफ्ट क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जायेगा. यह बातें राज्य के उद्योग व वाणिज्य और वित्त मंत्री अमित मित्रा ने वेस्ट बंगाल स्टेट हैंडीक्राफ्ट फेयर 2014 के उद्घाटन समारोह में कहीं. इस मौके पर राज्य के लघु व मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री स्वपन देवनाथ भी उपस्थित थे.
गौरतलब है कि राज्य के लघु व मध्यम उद्योग विभाग की ओर से इस मेले का आयोजन किया गया है, जो 14 दिसंबर तक चलेगा. इस मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 3000 हस्त शिल्प कारीगर उपस्थित हुए. वित्त मंत्री ने कहा कि हस्त शिल्प कारीगरों को इस कार्ड के जरिये अधिकतम 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जायेगा. अगर एक बार वह लोन चुका देते हैं तो उनको और अधिक राशि लोन के रूप में दी जायेगी.
उन्होंने बताया कि कारीगरों को और दक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार ने इनको प्रशिक्षण देने का फैसला किया है. फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की ओर से कारीगरों को यह प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस वर्ष मेले में हिस्सा लेनेवाले कारीगरों के लिए विशेष भत्ता देने का फैसला किया है. प्रत्येक कारीगर को राज्य सरकार रोजाना 75 रुपये का भत्ता देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










