श्रृंजय बोस की गिरफ्तारी पर बोले राज्यपाल गिरफ्तारी के लिए होंगे उचित कारण

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद श्रृंजय बोस की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने आज कहा कि ऐसा करने के लिए एजेंसी के पास निश्चित ही उचित कारण होंगे. राज्यपाल ने यहां एक कार्यक्रम से इतर बोस की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद श्रृंजय बोस की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने आज कहा कि ऐसा करने के लिए एजेंसी के पास निश्चित ही उचित कारण होंगे.
सीबीआई ने कल बोस को करोडों रुपए के सारदा पोंजी घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया. सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, बोस को सारधा रियल्टी मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्तता तथा आपराधिक साजिश, कोष में अनियमितता तथा अनुचित वित्तीय लाभ प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




