आसिफ खान ने ममता व मुकुल पर साधा निशाना
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय के पूर्व सहयोगी व निष्कासित तृणमूल नेता आसिफ खान ने सोमवार को तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी व श्री राय पर निशाना साधा. सोमवार को आसिफ खान को उत्तर प्रदेश ले जाया गया. इस दौरान संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुकुल […]
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय के पूर्व सहयोगी व निष्कासित तृणमूल नेता आसिफ खान ने सोमवार को तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी व श्री राय पर निशाना साधा.
सोमवार को आसिफ खान को उत्तर प्रदेश ले जाया गया. इस दौरान संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुकुल राय की बहुत सारी संपत्ति है.
सीबीआइ उन संपत्तियों को जब्त करे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुकुल राय के कई फ्लैट हैं. उन्होंने कहा कि उनका कुछ भी नहीं है, सभी मुकुल राय का है. उन्होंने इन सभी के पीछे तृणमूल सुप्रीमो व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, चूंकि उन्होंने सत्तारूढ़ दल के नेताओं के खिलाफ मुंह खोला है. इस कारण उन्हें फंसाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










