राजनीतिक हिंसा की आग में जल उठेगा राज्य: अधीर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. कांग्रेस ने आशंका जतायी है कि अगर भाजपा और तृणमूल के बीच हो रहीं हिंसा की घटनाओं को रोका नहीं गया, तो इससे पूरा राज्य जल उठेगा. बीरभूम के पारुई में भाजपाव तृणमूल के बीच लगातार हो रहीं हिंसक घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि […]

विज्ञापन

कोलकाता. कांग्रेस ने आशंका जतायी है कि अगर भाजपा और तृणमूल के बीच हो रहीं हिंसा की घटनाओं को रोका नहीं गया, तो इससे पूरा राज्य जल उठेगा.

बीरभूम के पारुई में भाजपाव तृणमूल के बीच लगातार हो रहीं हिंसक घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनके लिए अहम यह नहीं है कि संघर्ष में किसी भाजपा या किसी तृणमूल समर्थक की मौत हो रही है.

अहम बात यह है कि हमारे राज्य का एक इनसान राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के इस खेल की बलि चढ़ रहा है. श्री चौधरी ने कहा कि राजनीतिक संघर्ष की घटनाओं के कारण ग्रामीण इलाकों में अशांति, हिंसा व उत्तेजना बढ़ रही है. लोगों के बीच दूरियां खाई का रूप धारण करती जा रही हैं. सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चिंता की बात यह है कि राज्य में चल रही अशांति की यह लहर एक जगह रुकनेवाली नहीं है. पूरा राज्य इस आग में जल उठेगा. श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने बम, गोली, हिंसा व आतंक की राजनीति का जो खतरनाक खेल शुरू किया है, पारुई उसी का एक हिस्सा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola