तमंचा खोजने पर मिला बमों का भंडार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: तमंचा खोजने गयी पुलिस को बमों का भंडार हाथ लगा. दार्जिलिंग जिला की फांसीदेवा थाना के दारोगा के फोनिंग ने मुहिम चलाकर अपर बागडोगरा से गंगाराम चाय बागान के श्रमिक दिनेश लाकड़ा (36) को जिंदा 18 डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को सिलीगुड़ी जिला अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया है. […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: तमंचा खोजने गयी पुलिस को बमों का भंडार हाथ लगा. दार्जिलिंग जिला की फांसीदेवा थाना के दारोगा के फोनिंग ने मुहिम चलाकर अपर बागडोगरा से गंगाराम चाय बागान के श्रमिक दिनेश लाकड़ा (36) को जिंदा 18 डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को सिलीगुड़ी जिला अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस मामले की गहन तफ्तीश व गिरफ्तार श्रमिक से गंभीरता से पूछताछ कर रही है.

दार्जिलिंग पुलिस की नक्सलबाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर राजन छेत्री के अनुसार, फांसीदेवा की पुलिस दिनेश के घर पिस्तौल व अन्य आग्नेयास्त्र खोजने गयी थी लेकिन, पुलिस को बम का जखीरा हाथ लग गया. फांसीदेवा की पुलिस ने इससे पहले एक अन्य मामले में 11 नवंबर यानी मंगलवार को घोषपुकुर के माधवभिट्टा निवासी व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के मालिक इमरान खान को अपनी पत्नी पिंकी लामा पर तमंचा चला जान से मारने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया था. हालांकि गोली पिंकी क ो न लगकर चार वर्षीय बेटे रेहान को लग गयी. फिलहाल रेहान उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है.

चिकित्सकों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद अब मासूम रेहान खतरे से बाहर है. पिंकी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 10 नवंबर को इमरान अपनी साली रिंकी को किसी गैर लड़के के साथ घूमते देखा था. उसी रात पत्नी से इसकी शिकायत करने पर मियां-बीवी के बीच काफी तकरार हो गयी.

इमरान अपना आपा खो बैठा और रात करीब 11.30बजे पत्नी पर तमंचा चला दिया. पुलिस ने इसके पास इस्तेमाल की गयी छह चैंबर की एक अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है. बाद में पुलिस के सामने इमरान ने अपना जुर्म कबुल कर बयान दिया कि यह पिस्तौल उसने कुछ दिनों पहले ही अपर बागडोगरा निवासी दिनेश लाकड़ा से खरीदी थी. दार्जिलिंग जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी)सुदीप सरकार ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि दिनेश ने अपने बयान में कबूल किया है कि बमों का जखीरा उसने छह महीने पहले राजस्थान से लाया है.

वह राजस्थान में एक कोयले के खदान में श्रमिक का काम करता था. उसी खदान से उसने इन बमों को चुराया था. श्री सरकार का कहना है कि फिलहाल पुलिस दिनेश के बयान की पुष्टि में जुटी हुई है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह आग्नेयास्त्र सप्लाई का गोरखधंधा कब से शुरू किया और अब-तक किसे- किसे सप्लाई कर चुका है. साथ ही दिनेश को भी आग्नेयास्त्रों की सप्लाई कहां से की जाती है,इसकी भ्ी जांच की जा रही है. दिनेश के तार बर्दवान बमकांड व आतंकी संगठनों से भी जुड़े होने की संभावना पुलिस जता रही है. एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola