21 से जिलों का दौरा करेंगी मुख्यमंत्री
कोलकाता: नगरपालिका चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जिलों का दौरा करने का फैसला किया है. इस दौरे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर व दक्षिण बंगाल के जिलों का दौरा करेंगी. 20 नवंबर को विधानसभा में शीत कालीन सत्र के खत्म होने के ठीक दूसरे दिन 21 नवंबर से मुख्यमंत्री का यह दौरा […]
कोलकाता: नगरपालिका चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जिलों का दौरा करने का फैसला किया है. इस दौरे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर व दक्षिण बंगाल के जिलों का दौरा करेंगी.
20 नवंबर को विधानसभा में शीत कालीन सत्र के खत्म होने के ठीक दूसरे दिन 21 नवंबर से मुख्यमंत्री का यह दौरा शुरू होगा. मुख्यमंत्री का यह दौरा उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर से शुरू होगा और उसके बाद सीएम नदिया, पूर्व मेदिनीपुर, बर्दवान, कूचबिहार, दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा करेंगी.
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में होने वाले विस चुनाव के पहले नगरपालिका चुनाव को राज्य का सेमी फाइनल के हिसाब से देखा जा रहा है, इसलिए नगरपालिकाओं पर कब्जा बनाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.
इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ कमजोर होते देख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए जिलों का दौरा करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि अभी सभी जिलों में भाजपा, माकपा व कांग्रेस ने एक साथ मिल कर सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. इसलिए कार्यकर्ताओं को इससे सचेत करने के साथ ही विपक्षी पार्टियों को उनका जवाब देने का भी गुर सिखायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










