पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ बहू ने दर्ज करायी शिकायत
कोलकाता: बंगाल टीम के पूर्व क्रिकेटर संबरन बनर्जी, उनकी पत्नी आपू बनर्जी व बेटे शायंतन बनर्जी के खिलाफ उनकी बहू ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. एक लिखित शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक गैर सरकारी विदेशी बैंक में काम करने के दौरान 2007 के फरवरी में उनकी मुलाकात शायंतन […]
एक लिखित शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक गैर सरकारी विदेशी बैंक में काम करने के दौरान 2007 के फरवरी में उनकी मुलाकात शायंतन के साथ हुई थी.
कुछ ही दिनों में यह मुलाकात प्यार में बदल गयी, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय किया. 2008 में दोनों ने शादी की, जिसके बाद से वह शायंतन के साथ प्रिंस अनवर शाह रोड स्थित फ्लैट में शायंतन के परिवार के साथ रहने लगी. पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति का उसके प्रति प्यार में बदलाव आ गया.
वह उससे आये दिन झगड़ा करने लगा. इसके बाद से हर तीन महीने के अंतराल पर उससे पचास हजार रुपये मांगे जाते रहे. विवाह के दौरान रुपये, ज्वेलरी व अन्य सामान देने के बावजूद मांग का सिलसिला जारी रहा. विवाह में घटिया किस्म का सामान देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की जाने लगी. उसके पिता का एक ही फ्लैट है. वह भी पति ने अपने नाम करने की मांग रखी. इन सब का विरोध करने पर उसके साथ शारीरिक तौर पर अत्याचार किया जाने लगा. बर्दाश्त की सीमा खत्म होने के बाद अंत में उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस तरह के मामलों में जांच खत्म ना होने तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कारण किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










