नैहाटी पेपर मिल बंद पांच सौ बेरोजगार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: महानगर व जिलों के विभिन्न इलाकों में एक ओर मां दुर्गा के आगमन की धूम है, वहीं, दूसरी ओर, नैहाटी इंडियन पल्प एंड पेपर मिल रविवार को बंद हो गयी. इससे करीब 500 श्रमिक पूजा के पहले बेरोजगार हो गये. पिछले वर्ष नैहाटी इंडियन पल्प एंड पेपर मिल में श्रमिकों को पूजा के अवसर […]

विज्ञापन

कोलकाता: महानगर व जिलों के विभिन्न इलाकों में एक ओर मां दुर्गा के आगमन की धूम है, वहीं, दूसरी ओर, नैहाटी इंडियन पल्प एंड पेपर मिल रविवार को बंद हो गयी. इससे करीब 500 श्रमिक पूजा के पहले बेरोजगार हो गये.

पिछले वर्ष नैहाटी इंडियन पल्प एंड पेपर मिल में श्रमिकों को पूजा के अवसर पर 800 रुपये बोनस के रूप में दिये गये थे. श्रमिकों ने इस वर्ष बोनस की राशि 1000 रुपये करने की मांग की थी.

इस मांग पर विगत कई दिनों से मिल परिसर में श्रमिकों का आंदोलन चल रहा था. आंदोलन के मद्देनजर रविवार को मिल प्रबंधन ने कारखाने के गेट पर सस्पेंशन ऑफ वर्क्‍स का नोटिस लगा दिया. इस कारण उत्सव के ठीक पहले सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार हो गये. कारखाना बंद करने के प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ गेट पर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया. श्रमिकों का कहना है कि वह बोनस की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने बोनस देने की जगह कारखाना ही बंद कर दिया. हालांकि इस संबंध में प्रबंधन की टिप्पणी नहीं मिल पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola