सारधा चिटफंड घोटाला : ममता ने कहा, मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है

Updated at : 13 Sep 2014 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
सारधा चिटफंड घोटाला : ममता ने कहा, मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है

कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष के आरोपों से बौखलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुणाल घोष पर निशाना साधा और कहा कि उनकी टिप्पणियों का उददेश्य खुद को बचाना है. ममता ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या करने के लिए साजिश रची जा […]

विज्ञापन

कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष के आरोपों से बौखलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुणाल घोष पर निशाना साधा और कहा कि उनकी टिप्पणियों का उददेश्य खुद को बचाना है. ममता ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या करने के लिए साजिश रची जा रही है.

घोटाले के संबंध में जेल में बंद घोष का नाम लिए बगैर ममता ने कहा, असीमित असभ्य व्यवहार किया जा रहा है. वह (घोष) कह रह हैं कि मुझे आमने सामने बैठना चाहिए. वह जेल में बंद एक आरोपी हैं. हमने उन्हें गिरफ्तार किया है. खुद को बचाने के लिए वह जो चाह रहे हैं वह कह रहे हैं. सबूत कहां है? काले और सफेद में अंतर होता है.

इस बीच, ममता ने आज भाजपा को उसके इन आरोपों को साबित करने की चुनौती दी कि सारधा घोटाले में तृणमूल के नेता शामिल हैं. ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन नारे का मजाक बनाते हुए कहा कि जनता के लिए रोने वाले दिन आ गये हैं क्योंकि केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा देश के संसाधन एफडीआई के नाम पर विदेशी शक्तियों को बेचे जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola