रजत की गिरफ्तारी पर तृणमूल खामोश क्यों : कांग्रेस
कोलकाता. कांग्रेस ने सारधा चिटफंट घोटाले में रजत मजूमदार की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने पूर्व आइपीएस व तृणमूल नेता रजत मजुमदार की गिरफ्तारी पर सत्तारूढ़ दल की खामोशी पर सवाल उठाते हुए दावा किया इस मामले में और भी कई तृणमूल नेता […]
कोलकाता. कांग्रेस ने सारधा चिटफंट घोटाले में रजत मजूमदार की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने पूर्व आइपीएस व तृणमूल नेता रजत मजुमदार की गिरफ्तारी पर सत्तारूढ़ दल की खामोशी पर सवाल उठाते हुए दावा किया इस मामले में और भी कई तृणमूल नेता सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जायेंगे. श्री चौधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सारधा घोटाले पर चुप क्यों है.
इसके बारे में तृणमूल नेता एक भी शब्द क्यों नहीं बोल रहे हैं. रजत मजूमदार एक शीर्ष तृणमूल नेता के करीबी हैं और पार्टी की बैठकों में नियमित रुप से जाते रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी पर पार्टी को बयान जारी करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि एक ऐसा दिन भी आयेगा जब करोड़ों रुपये के सारधा घोटाले में कई शीर्ष तृणमूल नेता सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जायेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का कामकाज ठप्प पड़ गया है क्योंकि वह घोटाले में फंस गयी है. श्री चौधरी ने इलजाम लगाया कि राज्य सरकार को उसके मंत्री नहीं, बल्कि अधिकारी चला रहे हैं. राज्य आलू संकट, परिवहन संकट इत्यादि से जूझ रहा है और कोई भी राज्य सरकार का मंत्री इस ओर देखने वाला तक नहीं है. तृणमूल के नेता व मंत्री तो सारधा घोटाले में सीबीआइ की हाजिरी लगाने में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










