वधू से दुष्कर्म, ससुर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: हाबरा के बीड़ा नारायणपुर इलाके में रविवार रात वधू से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ससुर का नाम शैलेन दास बताया गया है. . उत्तर 24 परगना जिला पुलिस के एएसपी भास्कर मुखर्जी ने बताया कि वह काफी दिनों से अपनी वधू से शारीरिक संबंध बना […]

विज्ञापन

कोलकाता: हाबरा के बीड़ा नारायणपुर इलाके में रविवार रात वधू से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ससुर का नाम शैलेन दास बताया गया है.

. उत्तर 24 परगना जिला पुलिस के एएसपी भास्कर मुखर्जी ने बताया कि वह काफी दिनों से अपनी वधू से शारीरिक संबंध बना कर रहा था.

इसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शैलेन दास को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शैलेन दास का बेटा काम के सिलसिले में मध्यप्रदेश में रहता है. बेटे की अनुपस्थिति में वह लगातार वधू से दुष्कर्म कर रहा था. आरोप है कि रविवार रात भी उसने वधू से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. इस पर वधू चिल्ला उठी. शोर-गुल सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंच गये. उन्होंने शैलेन दास को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola