वीर सपूत आज होंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: प्रभात खबर अपने ‘एक शाम वीरों के नाम’ कार्यक्रम के तहत रविवार को साइंस सिटी ऑडिटोरियम में देश के जांबाजों को सम्मानित करेगा. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा महानगर पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर प्रभात खबर के अधिकारी समेत पूर्व […]

विज्ञापन

कोलकाता: प्रभात खबर अपने ‘एक शाम वीरों के नाम’ कार्यक्रम के तहत रविवार को साइंस सिटी ऑडिटोरियम में देश के जांबाजों को सम्मानित करेगा. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा महानगर पहुंचे.

एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर प्रभात खबर के अधिकारी समेत पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक आरके गुप्ता, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक राधेश्याम व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत होनेवाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तरह की तैयारियां कर ली गयी हैं.

इसके तहत थल सेना, नौसेना, वायु सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, सीमा सुरक्षा बल, कोलकाता पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स तथा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जांबाज जवानों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह के साथ ही सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. इनमें इंडिया गॉट टैलेंट में अपने हुनर से लोगों का दिल जीतने वाले ‘प्रिंस डांस ग्रुप’ की प्रस्तुति पेश की जायेगी. हास्य कवि डॉ राहुल अवस्थी की ओर से उनकी हास्य कविता पेश होगी. इस अवसर पर भारतेंदु अंध आश्रम के बच्चों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी. कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा. हमारे देश व समाज की रक्षा में अपना सब कुछ न्यौछावर करनेवाले वीरों का सम्मान करने के लिए पूर्वी भारत में सर्वाधिक तेजी से बढ़ रहे समाचार पत्र प्रभात खबर की यह एक अनूठी पहल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola