अधिसूचना जारी: एक से बढ़ेगा बस किराया
कोलकाता. एक सितंबर से राज्य के लोगों के लिए बस में यात्र करना और एक रुपया महंगा हो जायेगा. हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सोमवार को ही बस मालिकों की किराये में वृद्धि की मांग को स्वीकार करते हुए किराये के प्रत्येक स्तर पर एक रुपये की वृद्धि करने की मंजूरी दे दी है. […]
कोलकाता. एक सितंबर से राज्य के लोगों के लिए बस में यात्र करना और एक रुपया महंगा हो जायेगा. हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सोमवार को ही बस मालिकों की किराये में वृद्धि की मांग को स्वीकार करते हुए किराये के प्रत्येक स्तर पर एक रुपये की वृद्धि करने की मंजूरी दे दी है.
गुरुवार को इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गयी, जिसके अनुसार आगामी एक सितंबर 2014 से बस किराया बढ़ेगा. इस वृद्धि से अब बसों में सफर करने में न्यूनतम छह रुपये किराया देना होगा, जबकि मिनी बस में न्यूनतम किराया सात रुपये होगा.
निजी बस व मिनी बस के साथ ही सरकारी बसों में भी यह मान्य होगा और सरकारी बसों में भी किराये के प्रत्येक स्तर पर एक रुपये की वृद्धि की गयी है. लेकिन राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये अधिसूचना से बस मालिक काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि अधिसूचना में राज्य सरकार ने जिलों में चलनेवाले बसों के बारे में कुछ नहीं कहा है.
इसे लेकर जिलों में असंतोष का माहौल है. इस संबंध में बस मालिकों ने परिवहन मंत्री व विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है और जिलों में चलनेवाले बसों के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. हालांकि बस मालिकों ने निजी बसों में न्यूनतम किराया आठ रुपये व मिनी बसों में 10 रुपये करने की मांग की थी. इस संबंध में बस मालिकों ने कहा कि राज्य सरकार ने जो किराया बढ़ाया है, इससे उनका घाटा पूरा नहीं होगा. एक तरह से कहा जाये तो इससे पहले वह आइसीयू में थे, लेकिन अब उनको जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन अभी भी बीमारी नहीं गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










