बेमियादी टैक्सी हड़ताल की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: टैक्सी ऑपरेटरों ने दो सितंबर तक मांगें पूरी न होने पर तीन सितंबर से बेमियादी चक्का जाम (हड़ताल) की चेतावनी दी है. गुरुवार को परिवहन भवन अभियान में हिस्सा लेने के बाद टैक्सी यूनियनों के नुमाइंदों ने कहा कि राज्य सरकार ने दमनात्मक रवैया अपनाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ज्यादाती बंद करने, टैक्सी […]

विज्ञापन

कोलकाता: टैक्सी ऑपरेटरों ने दो सितंबर तक मांगें पूरी न होने पर तीन सितंबर से बेमियादी चक्का जाम (हड़ताल) की चेतावनी दी है. गुरुवार को परिवहन भवन अभियान में हिस्सा लेने के बाद टैक्सी यूनियनों के नुमाइंदों ने कहा कि राज्य सरकार ने दमनात्मक रवैया अपनाया है.

उन्होंने कहा कि पुलिस ज्यादाती बंद करने, टैक्सी रिफ्यूजल के नाम पर तीन हजार रुपये जुर्माना लगाने के विरोध और आंदोलन के दौरान टैक्सी चालकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने आदि मांगों के समर्थन में परिवहन भवन का एलान किया गया था. उधर, परिवहन भवन अभियान के चलते गुरुवार को सड़कों से टैक्सियां नदारद रहीं. हावड़ा-सियालदह स्टेशन और एयरपोर्ट समेत तमाम जगहों पर टैक्सियां न मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. गौरतलब है कि एटक और सीटू से जुड़ीं टैक्सी यूनियनों ने परिवहन भवन के घेराव का एलान किया था.

टैक्सी ऑपरेटरों और चालकों ने राजा सुबोध मल्लिक स्क्वायर से विरोध जुलूस निकाला जो आरएन मुखर्जी रोड स्थित परिवहन भवन तक गया. वहां परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन देने वालों में प्रदेश एटक के सचिव व कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के महासचिव नवल किशोर श्रीवास्तव, एकराम खान, अवनीश शर्मा, सीटू नेता अनादि साहू, सुभाष मुखर्जी, प्रमोद झा, रघुनाथ पांडेय व इंटक नेता रमन पांडेय सहित कई नेता शामिल थे.

बाद में श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि परिवहन भवन में परिवहन सचिव के रहने के बावजूद संयुक्त सचिव ने ज्ञापन लिया. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने दमनात्मक रवैया अपनाया है. ड्राइवरों पर पुलिस का जुल्म बंद करना ही होगा. उन्होंने 22 टैक्सी चालकों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि गुरुवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आये 12 टैक्सी चालकों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की.

सीटू नेता अनादि साहू व सुभाष मुखर्जी ने टैक्सी चालकों के प्रति सरकार की नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाये. दूसरी ओर, भवानीपुर-कालीघाट इलाके में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारण सात टैक्सियों में तोड़फोड़ की गयी. आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने टैक्सियों में तोड़फोड़ की. टैक्सियों के शीशे तोड़ दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola