विवादों में ममता का विधायक,कहा जब तक धरती है होते रहेंगे बलात्कार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता:आये दिन नेता बलात्कार मामलों पर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आते रहते है. इस बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हालदार ने ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा है कि जब तक धरती है तब तक रेप होते रहेंगें. डायमंड हार्बर क्षेत्र के विधायक दीपक हालदार एक […]
विज्ञापन
कोलकाता:आये दिन नेता बलात्कार मामलों पर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आते रहते है. इस बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हालदार ने ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा है कि जब तक धरती है तब तक रेप होते रहेंगें.
डायमंड हार्बर क्षेत्र के विधायक दीपक हालदार एक बुधवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.
हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों का मतलब वो नहीं था जो लगाया जा रहा है. वो तो लोगों को रेप मामलों के प्रति जागरुक करना चाहते थे.
हालदार ने पत्रकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि उनकी बातों को संदर्भ से काटकर ना देखा जाए.उन्होंने कहा कि वो बलात्कार क पक्ष में नहीं हैं.बलात्कार को उन्होंने सामाजिक बुराई बताया और कहा कि ममता बनर्जी इससे अकेले नहीं लड़ सकतीं. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी लोग मिल-जुलकर इनके खिलाफ लड़ें.
विपक्ष के नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया है.सीपीएम के नेता सीपीएम के सुजान चक्रवर्ती ने इसका विरोध करते हुए उनके बयान को बेतुका बताया.कांग्रेस के अब्दुल मन्नान ने निंदा करते हुए कहा कि तृणमूल नेताओं को बात करने का ढंग भी मालूम नहीं है.
इससे पहले भी ममता सरकार के नेता विवादों में आ चुके है. पिछले महीने तापस पाल ने भी विवादित बयान दिया था जिससे भारी हंगामा मचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










