पैरालिंपिक्स के समर्थन में दौड़ेंगे महानगर के लोग

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. हमारे देश में जहां क्रिकेटरों पर धन की वर्षा होती है, वहीं दूसरे खेल क्रिकेट की चकाचौंध में खो से गये हैं. विकलांगों की खेल प्रतियोगिताओं की तरफ तो किसी का ध्यान तक नहीं जाता है. यही वजह है कि प्रतिभा होने के बावजूद हमारे राज्य व देश के विकलांग एथलीट विदेशों में होने […]

विज्ञापन

कोलकाता. हमारे देश में जहां क्रिकेटरों पर धन की वर्षा होती है, वहीं दूसरे खेल क्रिकेट की चकाचौंध में खो से गये हैं. विकलांगों की खेल प्रतियोगिताओं की तरफ तो किसी का ध्यान तक नहीं जाता है.

यही वजह है कि प्रतिभा होने के बावजूद हमारे राज्य व देश के विकलांग एथलीट विदेशों में होने वाले प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाते हैं. विकलांग खिलाड़ियों के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं पैरालिंपिक्स के प्रति लोगों को सचेत करने के मकसद से सिविलियन वेल्फेयर फाउंडेशन (सीडब्ल्यूएफ) आगामी 28 अगस्त को एक पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है. संस्था के अध्यक्ष शुभजीत मौलिक ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए 50 विकलांग स्कूलों एवं 30 आम स्कूलों को आमंत्रित किया गया है.

दिन के दो बजे यह पदयात्रा यादवपुर यूनिवर्सिटी के पास से शुरू होगी और इसका अंत देशप्रिय पार्क में होगा. श्री मौलिक ने बताया कि इस पदयात्र में नेपाल, इंगलैंड, अमेरिका, ब्राजील, स्पेन, ऑस्ट्रिया इत्यादि देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इनके अलावा फिल्म स्टर तनुश्री चक्रवर्ती, अंकुश, क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला, संबरन बनर्जी इत्यादि भी पदयात्र में भाग लेंगे. श्री मौलिक ने कहा कि यह बड़े ही दुख की बात है कि हाल के कुछ दिनों में बंगाल के 20 विकलांग एथलिट आर्थित तंगी के कारण क्वालिफाई करने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाये.

इसके साथ ही पैरालिंपिक्स गेम्स में आजतक एक भी महिला एथलिटों का भाग नहीं लेना भी बेहद दुखद है. यह भी चिंता का विषय है कि जूनियर पैरा एथलीट बेहद कम संख्या में सामने आ रहे हैं. मौके पर मौजूद अभिनेत्री तनुश्री ने कहा कि पैरालिंपिक्स गेम्स के बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है. इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. पूर्व क्रिकेटर संबरन बनर्जी ने कहा कि इस पदयात्र से विकलांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा. सीडब्ल्यूएफ तीन वर्ष से इस पदयात्रा का आयोजन कर रहा है. इस बार एक हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola