कोलकाता फ्रेंचाइजी स्पेन में करेगी ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: मैं कोलकाता का रहनेवाला हूं और एक आम बंगाली की तरह मुङो भी फुटबॉल से प्यार है. यही कारण है कि आज मैं यहां अपनी टीम एटलेटिको डि कोलकाता के साथ खड़ा हूं. उक्त बातें एटलेटिको डि कोलकाता के सह मालिक हर्षवर्धन नेवटिया ने टॉलीगंज क्लब में आयोजित कार्यक्रम में एटलेटिको डि कोलकाता टीम […]

विज्ञापन

कोलकाता: मैं कोलकाता का रहनेवाला हूं और एक आम बंगाली की तरह मुङो भी फुटबॉल से प्यार है. यही कारण है कि आज मैं यहां अपनी टीम एटलेटिको डि कोलकाता के साथ खड़ा हूं.

उक्त बातें एटलेटिको डि कोलकाता के सह मालिक हर्षवर्धन नेवटिया ने टॉलीगंज क्लब में आयोजित कार्यक्रम में एटलेटिको डि कोलकाता टीम के भारतीय खिलाड़ियों की सूची जारी करते हुए कहीं.

कोलकाता टीम ने भारतीय खिलाड़ियों संजू प्रधान, किंगशुक देबनाथ, लेस्टर फर्नांडीस, सुभाशीष राय चौधरी, बलजीत साहनी, क्लाइमेक्स लारेंस, नालाप्पन मोहनराज, अर्णब मंडल, मोहम्मद रफीक, राकेश मसीह, कैविन लोबो, विश्वजीत साहा और डेंजिल फ्रांको के साथ अनुबंध किया है. श्री नेवटिया ने बताया कि फ्रेंचाइजी टीम के 22 खिलाड़ियों में से 14 भारतीय, जबकि 7 विदेशी खिलाड़ी होंगे. एटलेटिको डि कोलकाता टीम के भारतीय खिलाड़ी 25 अगस्त को स्पेन के लिए रवाना होंगे. सितंबर के पहले हफ्ते में एटलेटिको डि कोलकाता फ्रेंचाइजी टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी ट्रेनिंग सत्र भाग लेंगे. अभ्यास सत्र में मार्की खिलाडी लुईस गार्सिया भी मौजूद रहेंगे.

श्री नेवटिया ने कहा कि दो महीने तक चलनेवाले इस शानदार टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग के शुरू होने के लिए हम सभी तैयार हैं. 12 अक्तूबर को मुंबई के युवा भारती क्रीड़ांगन में होनेवाले पहले मुकाबले में कोलकाता की फ्रेंचाइजी टीम ‘एटलेटिको डि कोलकाता’ का मुकाबला मुंबई टीम के साथ होगा. हम इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर टीम कड़ी तैयारियांे में जुटी गयी है. अच्छी तैयारी व विदेशी तकनीक हासिल करने के लिए टीम स्पेन में ट्रेनिंग करेगी. उन्होंने यह भी बताया कि टीम स्पेन में चार अभ्यास मैच खेलेगी और एक महीने तक ट्रेनिंग करेगी, जो अगले हफ्ते स्पेन में शुरू होगी. स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड द्वारा उपयोग किये जाने वाले सेगोविया के अल इस्पिनार में लास एंजिल्स डि सान राफेल ट्रेनिंग तकनीक का इस्तेमाल भारतीय खिलाड़ियों को ट्रेंड करने में किया जायेगा. इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर श्री नेवटिया ने कहा कि इस टूर्नामेंट से व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि फुटबॉल के विकास के लिए जुड़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola